मुरादाबाद: लॉकडाउन और उसके बाद यात्री ट्रेनें कैसे और कब शुरू होंगी। इसको लेकर अभी कोई पक्की तारीख तय नहीं हुई है।लेकिन इस बीच रेलवे ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिसमें अगर 15 अप्रैल से ट्रेनें यदि चलती हैं तो सोशल डिस्टेसिंग भी लागू रहे। इसी क्रम में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर एक-एक मीटर क दूरी पर सर्किल बनाए जा रहे हैं। ताकि यात्री इन्हीं सर्किल पर खड़े हों और बिना वजह भीड़ से बचा जा सके।