इस निरीक्षण के दौरान किसानों ने सांसद डॉ संजीव बालियान को अपनी खेती से जुड़ी समस्याओं को अवगत कराया। वहीं किसानों की समस्याओं को बड़े ही ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी हाल में परेशान न किया जाए। जो किसान अपना गेंहू व गुड़ मंडी में लेकर आ रहे हैं, उनको रोका न जाए। इस निरीक्षण के दौरान सांसद डॉ संजीव बालियान ने बताया कि कोल्हू बराबर चल रहे हैं। जिससे गुड़ मंडी में बराबर आ रहा है। गुड़ लाते समय किसानों को कोई भी दिक्कत न हो, इसके लिए बात की गई है। साथ ही अब गेंहू की कटाई भी शुरू हो चुकी है। मंडी में गेहूं भी आ रहा है। तो ऐसे किसानों को न रोकने की बात भी कही गई है।