6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ जाने वाली कई ट्रेनाें का संचालन 12 जुलाई तक रहेगा प्रभावित, देखें सूची

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर होनी है मरम्मत 25 जून से 12 जुलाई तक कई ट्रेनें प्रभावित गर्मी बढ़ सकती है यात्रियों की परेशानी

2 min read
Google source verification
NW railway increasing coaches in train during summer vacation

Satna - Looted passengers in train

सहारनपुर। गर्मियों की छुट्टियों के बाद अगर आप ट्रेन का सफर करने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए कि सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक 12 जुलाई के बीच कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 25 जून से 12 जुलाई तक रेलवे ने कुछ ट्रेनाें काे रद्द किया है तो कुछ ट्रेनों को डायवर्ट रूप से संचालित किया जाएगा।

यूपी: सपा नेता ने अपने ढाबे पर सरकारी टीम को बंधक बनाकर पीटा, बाप बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इसकी वजह लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मरम्मतीकरण का कार्य होना बताया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेलवे ने लखनऊ जाने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हालांकि रेलवे ने कुछ ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाने की घोषणा की है लेकिन इससे भी बहुत अधिक यात्रियों को लाभ नहीं होगा और इस अवधि में काफी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

World anti Drug Day 2019: वीडियाे में देखिए कैसे युवाओं के जीवन काे नष्ट कर रहा नशा

यह ट्रेनें की गई हैं रद्द

ट्रेन संख्या 54251 और 54252 लखनऊ सहारनपुर और सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर को 25 जून से 12 जुलाई तक के लिए रद्द कर दिया गया है यह ट्रेन अब 13 जुलाई को पटरी पर दौड़ेगी

ट्रेन संख्या 14523 बरौनी अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 27 जून से 1 जुलाई तक रहेगी यह ट्रेन 4 जुलाई 8 जुलाई और 11 जुलाई को भी रद्द रहेगी।

इसी तरह से ट्रेन संख्या 14524 अंबाला बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 25 जून 29 जून 2 जुलाई 6 जुलाई और 9 जुलाई को रद्द रहेगी।

यूपी: दसवी की छात्रा काे ब्वायफ्रेंड बनाने की सजा मिली माैत, हैरान कर देने वाली है पूरी घटना

यह ट्रेनें चलेंगी डायवर्ट रूट से

इस अवधि के दौरान रेलवे ने ट्रेन संख्या 13309 धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस को भी डाइवर्ट किया है। यह ट्रेन 24 जून व 11 जुलाई को बाराबंकी होते हुए लखनऊ जाएगी।

इसी तरह से ट्रेन संख्या 14649 अमृतसर सरयू यमुना नगर एक्सप्रेस 25 जून 28 जून 30 जून 2 जुलाई 5 जुलाई में 9 जुलाई को वाया बाराबंकी होते हुए लखनऊ जाएगी

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..