
bheem aarmi saharanpur
सहारनपुर।
सहारनपुर में दाे समुदायाें के बीच बढ़ रही दूरियाें काे अब धर्म के आधार पर भी पाटने की काेशिश की गई है। शनिवार काे रामनगर गांव में भीम आर्मी के नेता के भाई सचिन वालिया की श्रद्धाजंलि सभा थी आैर इसी सभा में दलिताें पर अत्याचार के आराेप लगाते हुए हिंदू धर्म पर अभद्र टिप्पणी कर दी गई। भरी सभा में जाे बाेल बाेले गए वह इतने अभद्र थे कि कि हम उन्हे द दाेहरा भी नहीं सकते लेकिन हम आपकाे इतना जरूर बता रहे हैं कि इस भरी सभा में हिंदू धर्म की तुलना बेहद गंदगी से कर दी गई।
भीम आर्मी सेना के सहारनपुर जिलाध्यक्ष कमल वालिया के छाेटे भाई सचिन वालियां की 9 मई काे संदिग्ध हालाताें में गाेली लगने से माैत हाे गई थी। इस घटना पर भीम आर्मी ने हंगामा कर दिया था आैर रामनगर गांव से कुछ ही दूरी पर चल रही महाराणा प्रताप जयंती में शामिल हुए क्षत्रिय समाज के कुछ लाेगाें पर हत्या का आराेप लगाया था। इस मामले में बढ़ते हंगामे काे देखते हुए पुलिस काे रिपाेर्ट दर्ज करनी पड़ी थी लेकिन प्रथम दृष्टया यह घटना संदिग्ध ही नजर आ रही थी। इसके बाद सामने आई एक वीडियाे में दिखाई दिया कि गांव की महिलाएं सड़क से खून साफ कर रही थी यानि घटना के सबूताें काे मिटाया जा रहा था। इस वीडियाे के सामने आने के बाद यह सवाल खड़ा हाे गया कि आखिर दलित समाज की महिलाएं ही इस घटना के सबूत काे क्याें मिटाना चाहती थी। अभी पुलिस इस वीडियाे के आधार पर जांच कर रही थी कि हाल ही में एक अॉ़डियाे भी सामने आया। इस अॉडियाें में रामनगर गांव का ही एक व्यक्ति फाेन पर किसी से बात कर रहा है कि आैर बता रहा है कि सचिन वालिया काे किसी ने नहीं मारा, बल्कि सचिन वालिया आैर उसके साथ कुछ लड़के माैजूद थे। इनके पास तमंचा था आैर गाेली डालते हुए तमंचा अचानक चल गया जिससे सचिन वालिया काे गाेली लग गई। इस वीडियाे आैर फिर अॉडियाें के सामने आने के बाद सचिन वालिया की माैत की घटना पर सस्पेंस आैर अधिक गहरा गया है। अब यह सवाल आैर भी गंभीर हाे गया है कि आखिर सचिन वालिया की माैत कैसे हुई ? माैत कैसे हुई इसका पता ताे जांच रिपाेर्ट के बाद ही चल पाएगा लेकिन यहां हम आपकाे बता रहे हैं कि इसी सचिन वालिया का आज यानि शनिवार काे तीजा था आैर तीजे के बाद शहर से सटे गांव में रामनगर में श्रद्धाजंलि सभा का आयाेजन किया गया था। इसी सभा में अलग-अलग वक्ता बाेले आैर उन्हाेंने अपनी-अपनी बात कही। इसी दाैरान एक वक्ता ने दलिताें पर अत्याचार किए जाने की बात कहते हुए हिंदू धर्म पर ही अभद्र टिप्पणी कर दी आैर कह दिया हिंदू धर्म के लाेग ही दलिताें का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसके बाद इस वक्ता ने पूरे हिंदू धर्म की ही तुलना बेहद गंदगी से कर दी। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने भी भड़काऊ बाेल बाेले आैर कहा कि मेरे भाई काे धाेखे से मार दिया गया दम है ताे क्षत्रित समाज लकीर खींचकर सामने आ जाए , कहा कि अकेला कमल वालिया दस काे मारने का कलेजा रखता है। इतना ही नहीं श्रद्धाजंलि सभा में एेलान किया गया कि यह ताे एक छाेटी सी सभा थी सचिन वालिया काे इंसाफ दिलाने के लिए सहारनपुर मे ही 27 मई काे एक बड़ी शाेक सभा रखी जाएगी जिसमें देशभर से लाेग पहुंचेंगे।
Published on:
12 May 2018, 9:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.