जेल से रिहा होते ही चंद्रशेखर उर्फ रावण ने कहा कि मुझे आठ बजे ही पता चला कि अब मुझे रिहा कर दिया जाएगा। रावण ने कहा कि मैंने अपने नौजवान बच्चों को जेल में रोते देखा, जिन्हें जाति के नाम पर पुलिस पकड़ लाई थी। उन्होंने कहा कि आपको दिक्कत थी तो मुझे गिरफ्तार करते या उनको गिरफ्तार करते जो असल में दोषी हैं। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आप साबित भी नहीं कर पा रहे हो, क्योंकि हम दाषी नहीं हैं। अब हम प्रयास करेंगे कि हमारा आंदोलन हिंसक न हो, जो हमसे सरकार कराती है। हम सैंवैधानिक तरीके से आंदोलन करेंगे, देश में कहीं भी बहुजन समाज पर अन्याय होगा तो हम किसी सूरत में चुप नहीं रहेंगे। वहीं चंद्रशेखर ने दो माह पहले रिहाई पर कहा कि अभी रिहा करके किसी और मामाले में रासुका लगाकर फिर से सालभर के लिए फंसा दिया जाएगा। मुझे पूरा भरोसा है कि सरकार दस दिन के अंदर मुझे किसी अन्य मामले में फंसाकर रासुका लगवा देगी। दरअसल, मुझे छोड़कर सरकार चुनाव बचाना चाहती है।