चंद्रशेखर के समर्थक कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अन्य वाहनों में भरकर सहारनपुर जिला जेल पहुंचे थे। जब सहारनपुर पुलिस चंद्रशेखर को लेकर उसके घर के लिए रवाना हुई तो पुलिस की जीप के पीछे समर्थकों का लंबा काफिला जुड़ गया। यह लाइन सहारनपुर से छुटमलपुर तक बनी रही। समर्थकों में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा समेत अलग-अलग राज्यों से युवा पहुंचे थे।