चंद्रशेखर उर्फ रावण ने घर पहुंचने के बाद कहा, मुझे आठ बजे पता चला कि रिहाई हो गई है। हमने अपने छोटे-छोटे नौजवान बच्चों को जेल में रोते देखा, जिन्हें जाति के नाम पर पुलिस पकड़ लाई। उन्हें परेशान किया गया। आपको दिक्कत थी तो मुझे गिरफ्तार करते। उनको गिरफ्तार करते, जो दोषी थे। योगी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, आप साबित भी नहीं कर रहे हों क्योंकि हम दाेषी नहीं हैं।