उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आप साबित भी नहीं कर पा रहे हो, क्योंकि हम दाेषी नहीं हैं। अब हम प्रयास करेंगे कि हमारा आंदोलन हिंसक न हो, जो हमसे सरकार कराती है। हम सैंवैधानिक तरीके से आंदोलन करेंगे, देश में कहीं भी बहुजन समाज पर अन्याय होगा तो हम किसी सूरत में चुप नहीं रहेंगे। वहीं चंद्रशेखर ने दो माह पहले रिहाई पर कहा कि अभी रिहा करके किसी और मामाले में रासुका लगाकर फिर से सालभर के लिए फंसा दिया जाएगा। मुझे पूरा भरोसा है कि सरकार दस दिन के अंदर मुझे किसी अन्य मामले में फंसाकर रासुका लगवा देगी। दरअसल, मुझे छोड़कर सरकार चुनाव बचाना चाहती है।