दरअसल, 2019 काे देखते हुए एक बार फिर से भीम आर्मी सक्रिय दिखाई दे रही है। यह अलग बात है कि भीम आर्मी एकता मिशन खुद काे गैर राजनीतिक संगठन बताता रहा है, लेकिन अब जिस तरह से 2019 से पहले भीम आर्मी एकता मिशन की सक्रियता बढ़ रही है उसे देखते हुए इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि भीम आर्मी 2019 के चुनाव में अपना वजूद तलाश रही है।