इस घटना काे अपहरणकर्ताआें ने शाम करीब छह बजे अंजाम दिया। काेतवाली देहात क्षेत्र के गांव ढमाेला की रहने वाली साजिया अपने एक वर्षीय भाई आशियान काे गाेद में लेकर जनता राेड से घर की आेर जा रही थी। इसी दाैरान बाइक सवार युवकाें ने इससे बच्चे काे छीन लिया आैर फरार हाे गए। साजिया ने बताया कि अपने छाेटे भाई काे गाेद में लेकर जा रही थी। तभी लाल रंग की बाइक पर दाे युवक आए। इन्हाेंने आंव देखा ना ताव आैर दुस्साहसिक ढंग से आशियान काे छीन लिया। साजिया के मुताबिक वह चिल्लाई आैर गिड़गड़ाई लेकिन अपहरणकर्ताआें काे उस पर बिल्कुल भी रहम नहीं आया आैर बेरहमी से बच्चे काे छीनकर अपने साथ ले गए। साजिया के मुताबिक जब अपहरणकर्ता भाग रहे थे ताे उसने काफी शाेर मचाया लेकिन उसकी आंखाें के सामने ही अपहरणकर्ता उसके भाई काे छीनकर ले गए आैर वह सिर्फ देखती रह गई। इस घटना काे फिलहाल आपसी रंजिशन से भी जाेड़कर देखा जा रहा है लेकिन इस आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि यह मामला ह्युमैन ट्रैफिकिंग से जुड़ा हाे सकता है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि परिवार आर्थिक रूप से काफी मजबूत नहीं है एेसे में यह मामला फिराैती के लिए अपहरण का नहीं लग रहा बावजूद इसके पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने पूछने पर बताया कि पुलिस टीमें लगी हुई हैं। कई लाईनाें पर काम किया जा रहा है, रात 9 बजे तक बच्चे का काेई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही थी आैर परिवार के सदस्याें से भी पूछताछ की जा रही थी। उधर इस घटना के बाद से पूरे परिवार में काेहराम मचा हुआ है।