वहीं, अरुण जेटली के निधन की खबर सुनकर सहारनपुर समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं ने दिल्ली की दौड़ लगा दी। नोएडा विधायक पंकज सिंह ने ट्वीट किया, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री श्री @arunjaitley जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। अरुण जी का जाना राजनीतिक क्षेत्र की अपूर्णिय क्षति है। आज हमने भारतीय राजनीति ने एक प्रखर अधिवक्ता, वक्ता व राजनीतिक स्तंभ को खो दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें मोक्ष प्रदान करें व उनके परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें।