उप मुख्यमंत्री ने अपने अपने भाषण के दाैरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे आैर अधिक मजबूत करने की बात कहते हुए 2019 की तैयारियाें की जुट जाने का आह्वान किया। बाेले कि, इस देश और प्रदेश के अंदर कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने 2019 के चुनाव को देखते हुए एक तैयारी शुरू की है और इस तैयारी का नाम है मोदी रोको प्रतियोगिता। यहां उनका तात्पर्य गठबंधन काे लेकर था। इस तरह उप मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा आैर कांग्रेस के गठबंधन काे माेदी राेकाे प्रतियाेगिता का नाम दिया आैर कहा कि यह सभी मिलकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 20 19 में प्रधानमंत्री बनने से नहीं राेक सकते आैर इसका सबसे बड़ा कारण है यह है कि नरेंद्र माेदी के साथ जनता का आशीर्वाद है। ऐसे में अगर यह सभी विरोधी मिलकर एक साथ भी हो जाते हैं तो भी वह वोट नहीं ले पाएंगे, वोट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास ही रहेगा।