8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवबंद के गांव मानकी की मस्जिद में 58 फीट ऊंचा तिरंगा फहराएंगे भाजपा विधायक ! खड़ा हुआ टॉवर

देवबंद क्षेत्र के गांव मानकी स्थित बड़ी जामा मस्जिद के परिसर में 58 फीट ऊंचा तिरंगा फैराने के लिए टॉवर खड़ा किया जा रहा है। स्वतंत्रा दिवस पर यहां क्षेत्रीय विधायक राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

3 min read
Google source verification
deoband_masjid.jpg

mosque deoband

सहारनपुर . इल्म की नगरी कहे जाने वाले देवबंद ( Deoband ) कस्बे के गांव मानकी में इस बार स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) पर बड़े जश्न की तैयारी चल रही है। यहां गांव की ऐतिहासिक बड़ी जामा मस्जिद के परिसर में 58 फीट तिरंगा ( indian flag ) लहराकर स्वतंत्रा दिवस का जश्न मनाया जाएगा। गांव में तैयारियों जोरों पर हैं और कार्यक्रम को लेकर पूरा गांव उत्साहित है। ग्राम प्रधान मामूर हसन की देखरेख में मस्जिद के बाहर टॉवर खड़ा कराया जा रहा है। तिरंगे ( national flag ) को दूधिया रोशनी में नहलाने के लिए विशेष तरह की लाइटिंग का भी इंतजाम किया गया है।

यह भी पढ़ें: Independence Day 2021 : 15 अगस्त से पहले ड्रोन हमले का इनपुट, सभी सैन्य छावनी अलर्ट मोड पर

मुस्लिम बाहुल्य इस गांव की आबादी करीब 15 हजार है। स्वतंत्रा दिवस के इस कार्यक्रम को लेकर गांव के बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्यक्रम राष्ट्रवाद का संदेश देगा अब गांव के लोगों को बेसब्री से उस पल का इंतजार है जब मस्जिद परिसर में लगे टॉवर पर तिरंगा आसमान को छूंता हुआ दिखाई देगा। तिरंगे को अलग-अलग रिफ्लेक्शन देने के लिए टॉवर पर विशेष तरह की एलईडी लाइट भी लगाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: कार्बाइन और 30 कारतूस बस में ही भूल गया यूपी पुलिस का सिपाही, सेना के जवान ने उठाकर अपने बैग में रख ली, जानिए फिर क्या हुआ

इस कार्यक्रम को कराने के लिए ग्राम पंचायत ने मस्जिद कमेटी से इजाजत मांगी थी। मस्जिद कमेटी ने खुश होकर इस प्रस्ताव का स्वागत किया और अऩुमति देने के साथ-साथ इस कार्यक्रम में हर संभव सहायता देने का भी आश्वास दिया। इसके बाद से ही गांव में तिरंगा फहराए जाने की तैयारी चल रही हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि टॉवर खड़ा करने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। तिरंगे का साइज 14 बाइ 21 का बनवाया गया है। तिरंगे की उंचाई और आकार को इस तरह से डिजाइन कराया गया है कि कई किलोमीटर से भी इस राष्ट्रीय ध्वज काे लहराते हुए आसानी से देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: युवकों ने बारिश में हूटर बजाकर किया स्टंट तो पुलिस ने काटा 62 हजार का चालान, देखें वीडियो

ग्राम प्रधान ने बताया कि इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अफसरों को भी निमंत्रण भेजा गया है। बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। माना जा रहा है कि भारत की आजादी के बाद देवबंद और सहारनपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी मस्जिद परिसर में इतनी उंचाई पर तिरंगा फहराया जा रहा है। डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह ने भी ग्राम पंचायत मानकी के इस कार्य की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि यह एक अनोखी शुरूआत है।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता से अभद्र व्यवहार करने के आरोपी सिपाही ने पुलिस लाइन में युवती काे पीटा

यह भी पढ़ें: धार्मिक ग्रंथ के पेज फाड़ने से सिख समुदाय में उबाल, प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम