दरअसल आत्मदाह प्रकरण में चर्चा में आई जिला पंचायत सदस्य और बीजेपी नेता शशि त्यागी ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर परिवार और रिश्तेदारों का उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। जिसका नतीजा अब उनपर भारी पड़ गया। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि विधायक कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर हुए आत्मदाह की कोशिश को पूर्वनियोजित हाईप्रोफाइल ड्रामा माना है। साथ पार्टी की छवि धूमिल करने और सरकार के खिलाफ अफवाह फैलाने और अनुशासनहीनता करार दिया है। जिसके चलते पार्टी ने शशि त्यागी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सुखपाल सिंह और भाजपा देवबंद मंडल अध्यक्ष गजराज राणा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि भाजपा किसान मोर्चा के देवबंद मंडल अध्यक्ष रविंद्र बिट्टू और भाजयुमो के देवबंद मंडल अध्यक्ष ईशान गौड़ को पदमुक्त कर दिया गया है।