सहारनपुर सएमओ बीएस साेढी ने कोरोना राेगियाें की संख्या बढ़कर 20 हाेने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार काे कुल 9 रिपाेर्ट पॉजिटिव आई हैं। एक व्यक्ति की रिपाेर्ट शनिवार दाेपहर काे ही पॉजिटिव आई गई थी। जो चिलकाना के मोहल्ला जाकिर हुसैन में रह रहा था। इसके संपर्क में आए 20 लोगों को क्वॉरंटाइन करा दिया गया और मोहल्ला जाकिर हुसैन को हॉटस्पॉट चिन्हित कर दिया गया है। इस मोहल्ले के लगभग 400 मकान पूरी तरह से सील कर दिए गए।