3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: माैलाना साद के ससुर माैलाना सलमान भी किए गए होम क्वांरेटॉइन

Highlights सहारनपुर में है माैलाना साद की ससुराल माैहल्ला मुफ्ती में रहते हैं इनके ससुर एहतियात के ताैर पर किए गए क्वांरेटॉइन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 16 Apr 2020, 4:11 PM IST

molana_saad_1.jpg

corona virus

सहारनपुर। कोरोना वायरस ( COVID-19 virus ) काे लेकर पूरे देश में सुर्खियों में आए माैलाना साद के सास-ससुर काे भी हाेम क्वांरेटॉइन कर दिया गया है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि, इनमें कोरोना जैसे काेई लक्षण नहीं हैं लेकिन एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: Lockdown-1: 21 दिन में यूपी रोडवेज को हुआ 315 करोड़ रुपये का नुकसान

दरअसल, शामली के कांधला निवासी माैलाना साद ( Molana Saad ) की सहारनपुर के काेतवाली मंडी क्षेत्र के माेहल्ला मुफ्ती में ससुराल है। इसी माैहल्ले में रहने वाले दाे माैलाना भाई पिछले दिनों साउथ अफ्रीका गए थे और लाैटते वक्त दिल्ली ( निजामुद्दीन ) मरकज भी गए थे। अब इन दाेनों की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है। इस रिपाेर्ट के पॉजिटिव आने के बाद पूरे मुफ्ती माेहल्ले काे सैनिटाइज कराया गया था।

यह भी पढ़ें: Moradabad: डॉक्टरों पर हमले के बाद नाराज कर्मियों ने दी चेतावनी, घर-घर जाकर सर्वे करने से इनकार

गुरुवार काे अब एहतियात के ताैर पर माैलाना साद के ससुर काे होम क्वांरेटॉइन करा दिया गया है। इनके परिवार के अन्य सदस्यों काे भी क्वांरेटॉइन कराया जा रहा है। माैलाना साद पिछले दिनों 13 मार्च काे सहारनपुर में अपनी ससुराल आए थे। इसी काे देखते हुए फिलहाल उन्हे हाेम क्वारंटाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच सहारनपुर के एक शेल्टर होम से तीन लाेग फरार, मचा हड़कंप

माैलाना सलमान के साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटों काे भी क्वांरेटॉइन किया गया है। इन्हे घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इनकी दैनिक आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। माैलान सलमान काे सहायता के लिए माेबाइल नंबर दिए गए हैं जिन पर संपर्क करते हुए वह अपनी आवश्यकताओं की वस्तुओं काे मंगा सकेंगे। इन्हे कहा गया है कि घर से बाहर नहीं निकलना है।

यह भी पढ़ें: डॉक्टरों से मारपीट की घटना पर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने मांगी माफ़ी, डीएम को दी ये सलाह