22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / राहुल गांधी के इस खास सिपाही को लगा बड़ा झटका, प्रियंका के रोड-शो के बाद भी तीसरे स्थान पर पहुंचे

राहुल गांधी के इस खास सिपाही को लगा बड़ा झटका, प्रियंका के रोड-शो के बाद भी तीसरे स्थान पर पहुंचे

Saharanpur Lok Sabha ResultSaharanpur Lok Sabha Chunav Parinaamसहारनपुर लोकसभा चुनाव परिणाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 23 May 2019, 11:52 AM IST

Imran masood

राहुल गांधी के इस खास सिपाही को लगा बड़ा झटका, प्रियंका के रोड-शो के बाद भी तीसरे स्थान पर पहुंचे

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश की प्रथम लोकसभा सीट सहारनपुर पर कांग्रेस प्रत्याशी और राहुल गांधी के खास सिपहसालार इमरान मसूद अपनी ही जमीन बचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। दरअसल, इमरान मसूद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उछाध्यक्ष हैं। उनके चुनाव प्रचार के लिए खुद प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में रोड-शो किया था। इसके साथ ही सहारनपुर मेंं सक्रिय भीम आर्मी के मुखिया से भी इमरान समूद के संबंध अच्छे बताए जा रहे हैं। इससे यह उम्मीद जताई जा रही थी कि इमरान मसूद को दलित वोट भी मिल सकते हैं। गौरतलब है कि सहारनपुर से गठबंधन की ओर से बसपा के टिकट पर हाजी फजलुर्रहमान, कांग्रेस से इमरान मसूद और भाजपा से वर्तमान सांसद राघव लखनपाल शर्मा मैदान में हैं।

यह भी पढेंः भाजपा को लगा बड़ा झटकाः 2014 में 48 प्रितशत मत लेकर अमरोहा से जीतने वाले भाजपा नेता को बसपा के दानिश अली ने पछाड़ा

अभी तक की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान सुबह 11.45 बजे तक 138417 मतो के साथ सबसे आगे हैं, जबकि, 100171 मतों के साथ भाजपा के राघव लखनपाल शर्मा दूसरे स्थान पर और 72405 मतों के साथ कांग्रेस के इमरान मसूद तीसरे स्थान पर हैं। अभी तक इमरान मसूद सहारनपुर में के एक मात्र मुस्लिम चेहरा के तौर स्थापित थे। लेकिन, अब हाजी फजलुर्रहमान अगर जीत जाते हैं तो इमराम इलाके में एक छत्र मुस्लिम नेता नहीं रह पाएंगे। उन्हें अब फजलुर्रहमान की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सहारनपुर में अब इमरान मसूद का मुस्लिमों पर एक छत्र राज नहीं रहने वाला है। अब उन्हें अपने समुदाय में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः 2014 में जिन सीटों पर भाजपा ने किया था क्लीन स्वीप, अबकी बार है क्लीन बोल्ड के आसार


सहारनपुर से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मोहम्मद उवैश को मात्र 556 वोट मिले हैं। इसी तरह पवन कुमार आपकी अपनी पार्टी से मैदान में है। उन्हें 174 वोट मिले हैं। इसी तरह बृजपाल सिंह हिंदुस्तान निर्माण दल से भी मैदान में है, जिन्हें मात्र 318 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे योगेश दहिया को 434 वोट मिले हैं। रविंद्र कुमार इंकलाब विकास दल से हैं, उन्हें 207 वोट मिले हैं। रविंद्र कुमार जो निर्दलीय प्रत्याशी हैं उन्हें 207 वोट मिले हैं। इसी तरह से इंदु देवी निर्दलीय प्रत्याशी हैं उन्हें 583 वोट मिले हैं और निर्दलीय प्रत्याशी शबनम को 1405 वोट मिले हैं, जबकि नोटा को भी 1315 वोट मिले हैं।