29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद, मैनपुरी और अलीगढ़ का नाम बदलने की चर्चा के बीच तेज हुई देवबंद की नाम बदलने की मांग

देवबंद का नाम बदल कर देववृंद किए जाने की मांग का कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने विरोध किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 18 Aug 2021, 1:54 PM IST

devband.jpg

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में फिरोजाबाद (Firozabad), मैनपुरी (Mainpuri) और अलीगढ़ (Aligarh) के नाम बदलने की चर्चा के बीच अब देवबंद (Deoband) का नाम भी बदलने की मांग तेज हो गई है। इस मामले को लेकर बीजेपी विधायक कुंवर बृजेश सिंह (BJP MLA Brijesh Singh) और हिंदू संगठनों ने दबाव बनाया है। नाम बदलने के पीछे तथ्य भी दिया जा रहा है, बताया जा रहा है कि देवबंद महाभारतकालीन शहर है। इसका उल्लेख देववृद (Devvrind) के तौर पर मिलता है। इसलिए देवबंद का नाम बदकर देववृद (Devvrind) कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें : 1.05 करोड़ रुपए लेकर फुर्र हो गए लुटेरे, 2 दिन बाद भी पुलिस नहीं कर पाई खुलासा

बीजेपी विधायक ने की मांग
बीजेपी एमएलए कुंवर बृजेश सिंह (BJP MLA Brijesh Singh) का कहना है कि देवबंद (Deoband) का नाम वास्तव में देववृंद (Devvrind) ही है। इलाके की जनता चाहती है कि देवबंद (Deoband) का नाम बदलकर देववृंद (Devvrind) किया जाए। इसलिए विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने देवबंद (Deoband) का नाम बदलकर देववृंद करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। विधायक बृजेश सिंह (BJP MLA Brijesh Singh) का कहना है कि देववृंद को महाभारत काल से जोड़ा जाता है। यहां गांव रणखंडी है, पांडु सरोवर है और शक्तिपीठ भी है। प्राचीन शास्त्रों में इसका नाम देववृंद ही मिलता है।

मंत्री को सौंपा था ज्ञापन
एमएलए बृजेश सिंह (BJP MLA Brijesh Singh) का कहना है कि मुख्यमंत्री (CM Yogi) से मिलकर इस पर जल्द निर्णय देने की मांग की जाएगी। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के जब सहारनपुर आए थे तब हिंदू संगठन बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी के अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल ने आशुतोष टंडन को ज्ञापन सौंपकर देवबंद का नाम देववृंद करने की मांग की थी।

इमरान मसूद कर रहे हैं विरोध
वहीं देवबंद का नाम बदल कर देववृंद किए जाने की मांग का कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से कुछ होने वाला नहीं है। इमरान मसूद ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है, अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए नाम बदलने का काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : सपा सांसद को तालिबान की तारीफ करना पड़ा महंगा, भाजपा नेता ने दर्ज कराया मुकदमा