5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब स्कूलों में बच्चाें काे पढ़ाया जाएगा corona virus से बचने का पाठ

Highlights corona virus से कैसे बचें इसको लेकर चला जाएगा अभियान स्कूलों में सिखाए जाएंगे corona virus से बचने के उपाय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 7 Mar 2020, 7:51 PM IST

Corona virus: विदेश से आए दंपती को आब्जर्वेशन में रखा

Corona virus: विदेश से आए दंपती को आब्जर्वेशन में रखा

सहारनपुर। चाइना समेत 24 देशों में फैल चुके Corona virus को लेकर अब यूपी में भी जागरूकता तेज कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाए और corona virus को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाए।

यह भी पढ़ें: गोद देने के चार दिन बाद नवजात को देख भर आया मां का दिल, बोली- मेरे कलेजे का टुकड़ा...

Corona Virus in UP काे लेकर जारी पत्र में कहा गया है कि corona virus तेजी से फैल रहा है। अभी तक इसकी कोई दवाई भी उपलब्ध नहीं हो पाई है। ऐसे में बचाव ही उपाय है। इसलिए लोगों को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। जागरूकता अभियान की शुरुआत सरकारी स्कूलों से होनी चाहिए। सिर्फ सरकारी स्कूलों में ही नहीं प्राइवेट स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं को corona virus के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: विदेश से आए तीन शख्स की आनन—फानन में कराई गई जांच, Coronavirus को लेकर अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि corona virus को लेकर शासन से निर्देश मिले हैं। निर्देशों के अनुपालन में लगभग सभी स्कूलों में अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। इस दाैरान मुख्य रूप से यही बताया जाएगा कि, हंसते हुए अपने मुंह पर रुमाल रखें। जिन्हे खांसी जुकाम है वह नजदीकी डॉक्टर से अपना चेकअप कराएं और हाथों को समय-समय पर अच्छी तरह से साबुन से धाेते रहें।

यह भी पढ़ें: बारिश का कहर, स्कूल की निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक की मौत, 2 घायल

इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है और ब्लॉक स्तर पर तेजी से अभियान शुरू किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को कोरोना वायरस की जटिलताओं और इससे बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा। corona virus latest news