1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए, योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहा ऐसा, ‘अखिलेश यादव में इतनी हिम्मत नहीं’

गोरखपुर और फूलपुर चुनाव हारने के बाद भाजपा अब किसी भी कीमत पर कैराना और नूरपुर सीट को गवाना नहीं चाहती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 May 2018, 2:58 PM IST

yogi

जानिए, योगी आदित्यनाथ ने क्यों बोला ऐसा, 'अखिलेश यादव में इतनी हिम्मत नहीं'

सहारनपुर। गोरखपुर और फूलपुर चुनाव हारने के बाद भाजपा अब किसी भी कीमत पर कैराना सीट को गवाना नहीं चाहती। इसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार करीब 1 बजे अपने हेलीकॉप्टर से सहारनपुर के गंगोह विधानसभा क्षेत्र में कस्बा अंबेहटा पीर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने जमकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह पश्चीम उत्तर प्रदेश के लोंगों के सामने आ सके। समाजवादी पार्टी के हाथ मुजफ्फरनगर में मारे गए निर्दोषों के खून से रंगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : बीजेपी के इस मंत्री ने कह दी ऐसी बात कि सपा में मच गई खलबली

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने जमकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह पश्चीम उत्तर प्रदेश के लोंगों के सामने आ सके। समाजवादी पार्टी के हाथ मुजफ्फरनगर में मारे गए निर्दोषों के खून से रंगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : जिस बात पर बसपा ने नहीं खोले अपने पत्ते, उस पर आरएलडी ने कर दिया बड़ा खुलासा

उन्होंने कहा कि सपा अपना उम्मीदवार तो दे सकती है वह भी उधार का, लेकिन सपा के मुखिया जनता के बीच नहीं आ सकते क्योंकि उनके हाथ खून में रंगे हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश को डार्क जोन से मुक्त किया है। पहले केवल चार जिलों में ही बिजली मिलती थी, लेकिन हमने पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली दी। जब हम सरकार में आए तो खजाना खाली था, कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा नहीं था। किसान आत्महत्या कर रहे थे और नौजवानों पर नौकरी नहीं थी। इसके साथ ही बदमाशी चर्मसीमा पर थी। लेकिन हमने हालात ठीक किए और प्रदेश में परिवर्तन लाए।

अगर सुशासन चाहते हैं और सुरक्षा चाहते हैं तो भाजपा को वोट देना। वेस्ट यूपी में जो माहौल सुधरा है उसकी देन महपुरुष बाबू हुकुम सिंह है। इसलिए उनकी बेटी को वोट देकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का काम करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नौजवानों के लिए नौकरी लेकर आ रहे हैं। शिक्षा मित्रों के लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़ें : चुनाव से ठीक पहले जयंत चौधरी ने नूरपुर में दिया ये बड़ा बयान, भाजपा में मचा हड़कंप

वहीं योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता देव तुल्य हैं और भी कर्इ ऐसी बाते हैं जिन्हें आचार सहिंता के चलते नहीं कह सकता। यह बात मैं चुनाव में जीत का जश्न मनाने के दौरान मुख्यमंत्री योगी के साथ आकर कहूंगा। जो भाजपा के मतदाता हैं वह सौ प्रतिशत मतदान करेंगे तो जीत पक्की है।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर महिला ने लड़की के नाम से बनाई फेक आईडी और पोस्ट कर दी अश्लील फोटो, फिर जो हुआ...

गौरतलब है कि 28 मई को होने वाले कैराना एंव नूरपुर उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां लोगों को लुभाने में जुटी हुई है। इसी को लेकर उपमुख्यमंत्री एंव अन्य भाजपा ने नेता जनसभा कर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस जनसभा में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए पिछले एक सप्ताह से भाजपाई डोर टू डोर अभियान चला रहे थे।