आपको बता दें कि कैराना और नूरपुर उपचुनाव के समय अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर हुए विवाद को भाजपा ने चुनावी मुद्दा बनाया था, जबकि विपक्षी दलों ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को चुनावी मुद्दा बनाया था। आपको बता दें कि कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा सीटें भाजपा सांसद हुकुम सिंह व विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन से खाली हुईं थीं।