यह आंकड़े चौंका देने वाले हैं। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है सबसे अधिक मुजफ्फरनगर में क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों का ग्राफ है। मुजफ्फरनगर में 3,169 लोग अब तक क्वॉरेंटाइन किए जा चुके हैं। कोरोना वायरस अब पूरे देश में चिंता का विषय बना हुआ है और जिस तरह से इसका ग्राफ बढ़ रहा है वह अपने आप में एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।