सहारनपुर की काेतवाली सदर बाजार क्षेत्र में स्थित हसनपुर कॉलोनी के रहने वाले विजय कुमार की रविवार को सगाई थी। सगाई समारोह के दौरान वधू पक्ष लड़के के लिए जो जोड़ा लेकर आया था उसमें अन्य अंग वस्त्रों के साथ-साथ मास्क भी दिया गया। यह देख समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि अब वाग्दान संस्कार में मास्क को भी आवश्यक अंग वस्त्र के रूप में जगह मिल गई है।