25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / दरिंदगीः शादी के चार साल बाद भी गंदी डिमांड नहीं हुई पूरी ताे पत्नी ताे छत से फेंका, जानिए क्या चाहता था पति

दरिंदगीः शादी के चार साल बाद भी गंदी डिमांड नहीं हुई पूरी ताे पत्नी ताे छत से फेंका, जानिए क्या चाहता था पति

यूपी की लड़की के साथ यूके में हुई दिल दहला देने वाली यह घटना, अब आईसीसीयू में लड़ रही माैत से जंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 22 Sep 2018, 12:36 PM IST

saharanpur news

crime against women in saharanpur

सहारनपुर।

यह खबर आपके राैंगटे कर खड़े कर देगी। शादी के चार साल बाद भी जब पति की गंदी डिमांड पूरी नहीं हुई ताे गुस्साए पति ने पत्नी काे दाे मंजिला इमारत से धक्का दे दिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई विवाहिता अब देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में माैत से लड़ाई लड़ रही है। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि पुलिस इस घटना में आराेपियाें के खिलाफ काेई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। यह आराेप पीड़िता के परिजनाें ने लगाए हैं। पीड़िता के पिता की आेर से पति समेत ससुराल के अन्य लाेगाें के खिलाफ विकासनगर देहरादून काेतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना दुःखद है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है दाेषियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह है पूरा मामला

दरअसल सहारनपुर के रहने वाले विनाेद कुमार ने अपनी बेटी शिवानी की शादी करीब चार साल पहले देहरादून रहने वाले पंकज कुमार के साथ की थी। विनाेद कुमार के मुताबिक शादी के बाद से ही बेटी काे उसका पति दहेज के लिए परेशान कर रहा था। विनाेद की माने ताे उन्हाेंने बेटी की शादी में करीब 22 लाख रुपये खर्च किए थे। विनाेद के ही अनुसार यह रकम उनकी हैसियत से काफी अधिक थी, लेकिन बेटी की शादी के लिए हैसियत से अधिक खर्च करते हुए उधार लिया था। आराेप है कि इतना दहेज देने के बाद भी ससुराल पक्ष के लाेग लगातार बेटी काे परेशान करते आ रहे थे। आराेपाें के ही मुताबिक अब प्रताड़ना लगातार बढ़ती जा रही थी आैर जब पति की दहेज की डिमांड पूरी नहीं हुई ताे आराेपी पति ने शिवानी काे दाे मंजिला इमारत से नीचे धक्का दे दिया। इस दुर्घटना में शिवानी काे गंभीर चाेटें आई हैं जिसका देहरादून के ही एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब पीड़िता के पिता ने विकासनगर पुलिस से आराेपाें की सही जांच कर कार्रवाई की मांग की है।