देवबंद। स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े सरेराह कोल्हू व्यापारी को छूरा मारकर घायल करते हुए उससे लगभग 50 हजार रुपये की नगदी लूट ली। जबकि एक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़तों का आरोप है कि वहां से गुजर रहे राहगीरों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये। सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की बाबत जानकारी ली। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।