3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद में डॉक्टर टीम पर हुए हमले काे दारुल उलूम देवबन्द ने बताया निंदनीय लेकिन..

Highlights देवबंद दारुल उलूम के प्रवक्ता की ओर से आया बयान घटना काे बताया निंदनीय लेकिन कारण भी बताया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 16 Apr 2020, 10:04 AM IST

deoband-news_1563644642.jpeg

deoband darul uloom

देवबन्द। मुरादाबाद में डाक्टर्स की टीम पर हुए हमले की दारुल उलूम देवबंद ने कड़े शब्दों में निंदा की है। दारुल उलूम के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि, डॉक्टर्स मदद कर रहे हैं ऐसे में जो लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं ताे वह गलत है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर के क्वारंटॉइन होम से तीन लाेग फरार, मचा हड़कंप

दारुल उलूम देवबन्द के प्रवक्ता अशरफ उस्मानी ने कहा है कि जो टीम कोविड-19 से मुकाबला करने के लिये फ्रंट लाइन पर हैं उनका सम्मान करना चाहिए। जो भी लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं वो बहुत ही निंदनीय है। उन्हाेंने यह भी कहा कि, हमारी सरकार और सरकार की जाे एजेंसियां हैं उन्हें इस ओर ध्यान देना चाहिए कि समाज में अविश्वसनीयता क्याें फैल रही है ?

यह भी पढ़ें: कोरोना कर्मवीर: अपना सब कुछ त्यागकर लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे डॉक्टर, 22 दिन से नहीं गए घर

इसे दूर करने के लिए कुशल प्रयास करने चाहिए। मुरादाबाद की घटना काे बेहद दुखदायक बताते हुए उन्हाेंने कहा कि, किसी के भी साथ दुर्रव्यवहार करना गलत है। बाेले कि, उन्हे लगातार यह शिकायतें भी मिल रही हैं कि फ्रंट लाइन पर जाे लाेग काम कर रहे हैं उनमें से कुछ लाेग अभद्रता कर रहे हैं, घृणा कर रहे हैं। ऐसे लाेगाें काे भी हम कहना चाहते हैं कि यह एक अजाब है। ऐसे में लाेगाें पर गुस्सा ना करें उनके साथ खड़े हाें समय मदद का है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में डॉक्टरों पर हमले के बाद एक्शन में आयी पुलिस, दर्जन भर महिलाओं समेत दो दर्जन से अधिक हिरासत में