10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! नर्सिग होम के पास में कुत्ते ने मुंह में ले रखा था नवजात का शव, मच गया हड़कंप

पुलिस को भ्रूण हत्या की आंशका, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

2 min read
Google source verification
saharanpur

सहारनपुर.देवबंद रेलवे स्टेशन के पास उस समय राहगीरो में हड़कंप मच गया जब एक कुत्ता अपने मुंह मे एक नवजात शिशु के शव को लेकर घूम रहा था। राहगीरो की नजर कुत्ते पर पड़ी और लोगों ने दौड़कर मुश्किल से शिशु के शव को कुत्ते से छुड़ाया। घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। शिशु के शव का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: एनकाउंटर के खौफ से भाजपा नेता का हत्‍यारोपी पहुंचा थाने, पुलिस पहचान भी न सकी

सहारनपुर में भ्रूण हत्या का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला देवबंद स्टेशन के बाहर का है। देवबंद स्टेशन के पास में एक निजी नर्सिग होम है। स्टेशन और नर्सिग होम क महज 20 कदम की दूरी है। बताया गया है कि नर्सिग होम के पास से एक कुत्ता नवजात शिशु का शव मुँह में लेकर दौड़ा चला आ रहा था। उस दौरान आस—पास लोगों की भीड़ थी। दरअसल में रास्ता होने की वजह से राहगीरो की आवाजाही रहती है। राहगीरों ने जब यह नजारा देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। नवजात शिशु को जिंदा जानकर कुत्ते से चंगुल से छुडाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ मुठभेड के बाद यूपी के एनकाउंटर मैन की रडार पर हैं अब ये बड़े बदमाश

कड़ी मशक्कत के बाद में राहगीरों ने नवजात शिशु के शव को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। बताया गया है कि नवजात शिशु जख्मी हालत में था। स्टेशन के बाहर राहगीरो की भीड़ देख स्टेशन अधीक्षक भी तुरंत जीआरपी को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज मौके अजय कुमार पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। वंही इस घटना के बाद नगर में तरह तरह कि चर्चा आम हो रही है। सहारनपुर में यह कोई पहली घटना नहीं इससे पहले भी सहारनपुर के प्राइवेट नर्सिंग होम में हरियाणा पुलिस छापे मारी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: भाजपाइयों ने ही भाजपा सांसद महेश शर्मा के ख‍िलाफ चलाया अभियान, लगाया यह गंभीर आरोप