10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के तीन जिलाें में इन बकाएदाराें के नाम हाेंगे सार्वजनिक, लगेंगे हाेर्डिंग्स

सहारनपुर के कमिश्नर ने 75 से अधिक बकाएदाराें के नाम सार्वजनिक किए जाने के आदेश दिए हैं।

2 min read
Google source verification
saharanpur news

commisnor order

सहारनपुर।

जिन बकाएदाराें से राजस्व विभाग वसूली नहीं कर पा रहा अब उनसे वसूली के लिए सामाजिक सराेकार का सहारा लिया जाएगा। सहारनपुर मंडलायुक्त ने एेसे सभी बड़े बकाएदाराें के सूची सार्वजनिक किए जाने के आदेश पारित किए हैं जाे बार-बार नाेटिस दिए जाने के बावजूद भी बकाया जमा नहीं कर रहे। अपने आदेशाें में मंडलायुक्त ने मंडल के टॉप 10 आैर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर आैर शामली यानि मंडल के तीनाें जिलाें के टॉप 25 बकाएदाराें के नाम सार्वजनिक करने के लिए कहा है। साफ है कि अब सहारनपुर मंडल में 75 से अधिक बड़े बकाएदाराें के नाम सार्वजनिक हाेंगे। प्रशासन काे यकीन है कि जब इनके नाम सार्वजनिक स्थलाें पर प्रकाशित कराए जाएंगे ताे इन्हे शर्म आएगी आैर इसके बाद ये डिफाल्टर पैसा जमा कर सकते हैं।

ये भी दिए निर्देश

सहारनपुर मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश त्रिपाठी यहां सहारनपुर स्थित सर्किट हाउस में मंडलीय विकास कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। इसी दाैरान उन्हाेंने तीनाें जिलाें के अधिकारियाें काे यह निर्देश दिए। यहां पुलिस आैर प्रशासन से लेकर खेती-बाड़ी आैर विकास कार्याें से लेकर छात्रवृत्ति तक के विभागाें के कार्याें की समीक्षा की गई। इस दाैरान पेय जल याेजना में बरती लापरवाही आैर कार्याें की धीमी गति पर मंडलायुक्त नाराज दिखे आैर संबंधित विभागाें के अधिकारियाें की जमकर क्लास ली। एक नजर में हम आपकाे तीनाें जिलाें के विकास कार्याें की इस बैठक की प्रमुख बातें बता रहे हैं। जानिए इस बैठक में क्या-क्या निर्देश दिए गए हैं।

1 मण्डल के 10 आैर जनपदों के 25 बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक किए जाएं

2 जिलाधिकारी पाईप पेय जल योजना के तहत पाईप लाईनों व उनके निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन कराएं

3 मण्डल स्तर पर स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के आैचक निरीक्षण के लिए पांच सदस्याें की टीम गठित की गई

4 प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के कार्यों की विस्तृत जांच की जाए

5 शासन से निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूरा किया जाए

6 शासन की प्राथमिकता के कार्यों में किसी भी स्तर पर काेई लापरवाही ना बरती जाए

7 अधिकारी समय पर कार्यालय पहुंचे आैर कार्यालय की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दें

8 जिलाधिकारी जनपदीय स्तर के सभी कार्यालयाें का औचक निरीक्षण करें

9 जिलाधिकारी कार्यालयाें का आैचक निरीक्षण कर मासिक रिपाेर्ट मंडलायुक्त काे भेजे

10 ओडीएफ घोषित जिलाें आैर गांव में औचक निरीक्षण कर यह देखा जाए कि लाेग खुले में शाैच ताे नहीं कर रहे

11 बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल चलाे अभियान में नए बच्चाें काे जाेड़े

12 स्लम, ईंट भट्टों व औद्योगिक क्षेत्र में रहने वालें बच्चों का स्कूल में नामांकन कराया जाना सुनिश्ति करें

13 आैचक निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की उपस्थिति चेक की जाए

14 ड्यूटी से गायब रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए

15 संस्थागत प्रसव की संख्या में बढ़ोत्तरी ना होने पर मंडलायुक्त ने नारजगी जताई

16 अपने यहां हाेने वाले प्रसवों की संख्या प्रति सप्ताह उपलब्ध ना कराने वाले प्राईवेट चिकित्सकाें के खिलाफ कार्रवाई की जाए

17 छात्रवृति वितरण व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए संस्थाओं की निरंतर जांच कराई जाए

18 छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ लेने वाले छात्रों से पूछताछ करते हुए यह पता लगाया जाए कि सुविधाओं का लाभ उन्हें मिला रहा या नहीं

19 जांच में सहयोग ना करने वाली संस्थाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए

20 गन्ना बकाया का भुगतान समय से ना करने वाली चीनी मिलों के विरूद्ध दण्ड़ात्मक कार्यवाही की जाए

21 चकबन्दी प्रक्रिया में 25 साल पुराने मुकदमों को अभियान चला कर निस्तारित कराया जाए

22 किसी भी विभाग में बगैर ई-टेण्डरिंग के एक भी कार्य ना कराया जाए