एसडीएम देवबंद देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि इनका चेकअप कराया गया है। उन्होंने बताया कि 138 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इनमे 60 जमाती हैं। ये निजामुद्दीन मरकज से होकर आए थे और इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें अभी तक कोई पॉजिटिव नहीं है। यहां तक की जो इंडोनेशिया से आए हैं, उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव है। बता दें कि दिल्ली की निमाजमुद्दीन की मरकज में दुनियाभर के कई देशों से लोग तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।