23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने सपा के इस दिग्‍गज मुस्लिम नेता को 7-स्‍टार होटल से किया गिरफ्तार

देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली पर असम के सांसद बदरूद्दीन से एक कराेड़ रुपये की रंगदारी मांगने का लगा आराेप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 23 Aug 2018, 1:06 PM IST

Mavia Ali

एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने सपा के इस दिग्‍गज मुस्लिम नेता को 7-स्‍टार होटल से किया गिरफ्तार

सहारनपुर। कभी कांग्रेस के विधायक रह चुके और सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके एक दिग्‍गज मुस्लिम नेता पर सांसद से रंगदारी मांगने का आराेप लगा है। इस मामले में सपा नेता को जमानत मिलके बावजूद सलाखाें के पीछे जाना पड़ा। सपा नेता को दिल्‍ली के एक आलीशन होटल से गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें:Satyapal Malik: दो साल की उम्र में हो गया था पिता का निधन, फिर पढ़े सरकारी स्‍कूल में, अब रचेंगे नया इतिहास

असम के सांसद बदरूद्दीन से एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप

दरअसल, देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली पर असम के सांसद बदरूद्दीन से एक कराेड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आराेप लगा था। सांसद बदरूद्दीन अजमल यूडीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने माविया अली को दिल्ली के 7-स्टार लोधी होटल के रूम नंबर 701 से गिरफ्तार किया था। सपा नेता पर जमीन खरीद के एक मामले में सांसद काे ब्लैकमेल कर उनसे एक कराेड़ रुपये मांगने का आराेप लगा है। सांसद बदरूद्दीन ने काेतवाली एवेन्यू में तहरीर देते हुए कहा था कि माविया अली उनकी देवबंद स्थित जमीन हड़पना चाहते हैं। वह एक ऑडियो रिकॉर्डिग के जरिये उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सपा के यह पूर्व दिग्‍गज नेता बने जम्‍मू-कश्‍मीर के गवर्नर, रच दिया इतिहास

नहीं अा सके जमानती

हालांकि, पूर्व विधायक माविया अली को कोर्ट से जमानत मिल गई थी लेकिन उनके जमानतियों की वेरीफिकेशन नहीं हो पाई। इस कारण माविया अली को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। वहीं, गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर उनके सर्मथकों में हड़कंप मच गया। वहीं, माविया के बेटे हैदर अली ने कहा कि उनके पिता काे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

देखें वीडियो: सरकारी अस्पताल की फिर खुली पोल, इलाज के लिए आई मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर

कांग्रेस से विधायक बने थे माविया अली

आपको बता दें क‍ि माविया अली वर्ष 2016 में देवबंद में हुए उपचुनाव में कांग्रेस से विधायक बने थे। इसके बाद वह प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन उन्‍हें हार का मुंह देखना पड़ा था। फिलहाल वह सपा में हैं।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबरः मुन्ना बजरंगी की हत्याकांड में इस पूर्व दिग्गज सांसद की काॅल डिटेल खंगाल रही पुलिस