हिमाचल प्रदेश में आए भूकंप के झटको का असर साेमवार काे सहारनपुर तक देखने काे मिला। सुबह जब हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके आए ताे सहारनपुर के कांवड़ शिविराें में भी माेबाइल फाेन की घंटियां घनघना उठी। दरअसल हिमाचल प्रदेश के सैकड़ों कावड़ियां सहारनपुर से होकर ही हिमाचल प्रदेश जा रहे हैं। सोमवार को जब हिमाचल प्रदेश भूकंप आया ताे यहां सहारनपुर के शिविरों में रुके हुए कांवड़ियां अपने घराें काे फाेन कर जानकारी लेते हुए दिखाई दिए।