24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूध में मिलाकर हर रोज लेंगे यह चीज तो कभी पास भी नहीं भटकेगा बुढ़ापा

70 साल में भी नहीं घेरेंगे रोग, बने रहेंगे जवान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 11 Jul 2018, 9:10 PM IST

MIlk

दूध में मिलाकर हर रोज लेंगे यह चीज तो कभी पास भी नहीं भटकेगा बुढ़ापा

सहारनपुर. अगर आप 70 की आयु में भी निरोग और जवान बने रहना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा फॉर्मूला बताने जा रहे हैं, तो अप को 70 वर्ष की आयु में भी निरोग और जवान बनाए रखेगा। अगर आप नियमित रूप से इस फॉर्मूले का सेवन करते हैं तो लोग आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे और आप 70 की उम्र में भी शरीर में भरपूर ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस करेंगे। यह कहना है आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर रविदत्त शर्मा का। डॉक्टर रविदत्त शर्मा के मुताबिक मनुष्य को रोजाना दूध का सेवन करना चाहिए। दूध के सेवन से शरीर की कई ऐसी आवश्यकताएं पूरी होती हैं, जो आजकल की भागदौड़ और खाने-पीने से शरीर में कम होती जा रही हैं।

डॉक्टर रविदत्त शर्मा के मुताबिक रोजाना दूध पीने की आदत डालने से व्यक्ति के शरीर में कभी कैल्शियम की कमी नहीं होती है, जिससे हड्डियां कमजोर नहीं होती हैं। बाली उम्र में तो दूध का सेवन बेहद जरूरी है। अगर दूध के साथ सोने से पहले रोजाना एक चम्मच गोंद कतीरा या कंकर का गोंद (शिलाजीत) लेने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके साथ ही बीमारी भी आपके आसपास भी नहीं भटकती है। खास बात यह है कि आपको यहां ध्यान रखने की आवश्यकता होगी कि गोंद कतीरा को आप गर्मी के मौसम में ही इस्तेमाल करेंं, क्योंकि गोंद कतीरा बेहद ठंडा होता है। गर्मियों के दिनों में दूध के साथ लेने से आपके शरीर में शीतलता आती है और ऊर्जा आती है।

यह भी पढ़ेंः मुन्ना बजरंगी केस में बड़ा खुलासाः इस शख्स ने जेल में पहुंचाई थी पिस्टल

इसी तरह से सर्द मौसम में दूध के साथ शिलाजीत लेनी चाहिए। 4 से 5 ग्राम शिलाजीत दूध के साथ नित्यप्रति लेने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। सर्दी में यह शरीर को ऊर्जा के साथ-साथ उष्मा भी प्रदान करती है। इससे शरीर में लगातार शक्ति बनी रहती है, जिससे रोग आसपास भी नहीं फटकते। इस तरह हम गर्मियों में दूध के साथ एक चम्मच गोंद कतीरा और सर्दियों में 5 से 6 ग्राम शिलाजीत प्रति दिन लेने से 70 साल की आयु में भी निरोग रहेंगे। रोग आपके पास भी नहीं भटकेंगे और जवान बने रहेंगे।