सहारनपुर ( Saharanpur ) शुक्रवार काे पूरे देश में ईद Eid मनाई जाएगी। चांद का दीदार होने के बाद देवबंद दारुल उलूम ने भी eid mubaraq की घोषणा कर दी लेकिन इस बार की ईद की खुशियों पर पहरा रहेगा। कोरोना कर्फ्यू Corona curfew की वजह से पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देवबंद दारुल उलूम deoband darul ullom ने भी लोगों से घरों पर रहकर ही नमाज अदा करने की अपील की है। इस बार ईद पर लोगों के बेवजह बाहर निकलने, घूमने और यहां तक की हाथ मिलाने पर पाबंदी रहेगी।