अगर सब कुछ योजनाओं के अनुरूप रहा तो सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गांव खेड़ा, शेरपुर, ताकीपुर की जमीन में एयरपोर्ट स्थापित हाेगा। स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से करीब 540 बीघा जमीन की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई है। एयरपोर्ट बनाने के लिए करीब 3540 बीघा जमीन की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में कुछ और किसानों की जमीन को भी अधिकृत किया जा सकता है।