1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर में 48 घंटे बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल, अब इस जिले में कर दी गई बंद

फिलहाल हालात सामान्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 11 May 2018, 5:58 PM IST

सहारनपुर। 9 मई को सहारनपुर में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष कमल वालिया के छोटे भाई सचिन वालिया की गोली लगने से हुई मौत के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। 9 मई के बाद 10 मई को पूरे दिन यहां इंटरनेट सेवाएं बंद रही और अब 11 मई की दोपहर बाद जिलाधिकारी के आदेश पर एक बार फिर से जिले में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। इस तरह सहारनपुर में करीब 48 घंटे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रही।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: इस चुनाव में भाभी के सामने देवर ने किया नामांकन, अब मची अफरा-तफरी

इस दौरान लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन जिले के हालात को देखते हुए जिलाधिकारी सहारनपुर की ओर से इंटरनेट सेवाओं को बंद कराया गया था। दरअसल इंटरनेट के माध्यम से सोशल मीडिया पर भ्रामक और तरह-तरह की अफवायें फैलाई जा रही थीं, जिनसे हालात बिगड़ सकते थे और यही कारण रहा कि इन सोशल मीडिया पर एक्टिव कुछ कथित यूजर्स को रोकने के लिए सहारनपुर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें-भीम आर्मी जिलाध्यक्ष की मां की तहरीर पर पुलिस ने राजपूत महासभा के शेर सिंह समेत चार के खिलाफ दर्ज की FIR

अब हरिद्वार में दूरसंचार सेवाओं पर लगी रोक
सहारनपुर में 48 घंटे बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल होते ही सहारनपुर से सटे उत्तराखंड के जिले हरिद्वार में दूरसंचार सेवाओं पर रोक लगा दी गई। सहारनपुर के बाद अब हरिद्वार में इंटरनेट सेवाएं बन्द कर दी गई हैं। गढ़वाल मंडल के आयुक्त की ओर से प्राइवेट और सरकारी सेलुलर प्रदाता कंपनियों के नोडल अधिकारियों को पत्र लिखकर आनन-फानन में हरिद्वार जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के लिए कहा गया है। गढ़वाल मंडलायुक्त की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इन लॉ का पाठ एवं लोक सुरक्षा के कारण हरिद्वार जिले में 11 मई दोपहर 2:30 बजे से 12 मई शाम तक दूरसंचार सेवाएं बंद रखी जाएंगी।

यह भी देखें-अगर आप भी फेसबुक पर लोगों से करते है दोस्ती तो देखें ये वीडियो

हत्या की वारदात के बाद लिया गया निर्णय
दरअसल हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक की 10 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद हरिद्वार जिले में तरह तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही थी और जातीय खाई खोदने की कोशिश की जा रही थी। इसी के मद्देनजर माहौल को देखते हुए हरिद्वार जिले में इंटरनेट सेवाएं एक दिन के लिए बंद कर दी गई हैं। जिस युवक को गोली मारी गई है उसका नाम विकास है जो हथश्यामपुर का रहने वाला है।