दरअसल, हर रोज जिलेभर से फरियादी एसएसपी ऑफिस पहुंचते हैं। यहां एसएसपी एक-एक फरियादी काे सुनते हैं। अक्सर कुछ वीआईपी भी जनता से मिलने के समय ही आ जाते हैं और ऐसे में आम फरियादी काे अपनी बारी का इंतजार करने के लिए एसएसपी कार्यालय के बाहर बने बरामदे में बैठना पड़ता है। बरामदे में स्टील की कुर्सियां बिछी हुई है जाे ठंड में ठंडी हुई रहती हैं।