
mp kanta kardam
सहारनपुर। शिवमणि त्यागी
कैराना उप चुनावप्रचार के दाैरान धार्मिक भावनाआें काे भड़काकर वाेट मांगने के आराेप में पुलिस ने राज्य सभा सांसद कांता कर्दम के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। मामला दर्ज हाेने पर अब राज्य सभा सांसद ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्हाेंने किसी जाति या धर्म विशेष पर टिप्पणी नहीं की थी सिर्फ इतिहास दाैहराया था। सांसद ने कहा है कि मैने भारत पाकिस्तान के बटंवारे के दाैरान जाे हुआ उसी बात काे देहराया था। उस समय जाे हुआ था वह सभी काे पता है सभी लाेग जानते हैं। यह बयान सांसद ने शामली में आयाेजित अपनी प्रेस वार्ता के बाद पत्रिका रिपाेर्टर से बातचीत के दाैरान एक सवाल के जवाब में कही।
यह भी पढ़ें-जयंत चौधरी ने कहा, सीएम योगी ने तो जवानी में ही कर लिया ये काम
https://www.patrika.com/muzaffarnagar-news/rld-leader-jayant-chaudhary-gave-comment-on-pm-and-cm-yogi-in-shamli-1-2861502/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social
काैन हैं कांता कर्दम
कांता कर्दम राज्य सभा सांसद हैं आैर दलित परिवार से हैं। सहारनपुर के अम्बेहटा पीर में हुई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ की चुनावी जन सभा में राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने कहा था कि भाजपा दलिताें के साथ है। अपना उदाहरण देते हुए उन्हाेंने कहा था कि भाजपा ने दलित की बेटी काे देश के सबसे बड़े सदन में बैठाया है। अपने संबाेधन के दाैरान सांसद कांता कर्दम ने दलिताें से भाजपा काे वाेट देने की अपील की थी। इसी दाैरान उन्हाेंने कुछ आपत्तिजनक शब्द बाेले आैर कहा था कि भाजपा की प्रत्याशी की जीत हुई ताे कैराना में दिवाली मनेगी आैर अगर गठबंधन प्रत्याशी की जीत हुई ताे पाकिस्तान में दिवाली मनेगी। यह कहते हुए मंच से राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने लाेगाें से कहा था कि अब आपकी मर्जी है कि आपकाे कहां पर दिवाली मनवानी है। बता दें कि जिस समय राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने यह भाषण दिया उस समय तक मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ का हैलीकॉप्टर ताे लैंड कर चुका था लेकिन सीएम तब तक मंच पर नहीं पहुंचे थे।
यह भी पढ़े-भाजपा के इस कद्दावर नेता के बारे में बोले देवबंदी उलेमा, 'उनके खून में कांग्रेस है और पूरा घराना कांग्रेसी'
https://www.patrika.com/saharanpur-news/deobandi-ulema-hasib-siddiqui-statement-on-hukum-singh-and-his-family-2854089/
सहारनपुर के नकुड़ थाने में दर्ज हुई मामला
राज्य सभा सांसद के इस बयान पर वीडियाे निगरानी कमेटी ने आपत्ति जाहिर करते हुए इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना था आैर नकुड़ एसडीएम काे सीडी देते हुए मामला दर्ज कराई जाने की बात कही थी। नकुड एसडीएम ने इस पूरे प्रकरण में फ्लाईंग मजिस्ट्रेट काे निर्देश दिए थे आैर फ्लाईंग मजिस्ट्रेट की आेर से आई तहरीर के आधार पर नकुड़ थाना पुलिस ने राज्य सभा सांसद कांता कर्दम के खिलाफ एनसीआर दर्ज की। पुलिस ने अब इस पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। बता दें कि कैराना लाेकसभा क्षेत्र की तीन विधानसभाएं शामली जिले में पड़ती है जबकि दाे विधान सभाए नकुड़ आैर गंगाेह सहारनपुर में पड़ती है। यह जनसभा नकुड़ विधान सभा क्षेत्र में चल रही थी आैर यही कारण है कि अब मामला भी सहारनपुर के नकुड़ थाने में ही दर्ज किया गया है।
Published on:
27 May 2018 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
