
kala Jathedi file photo
सहारनपुर. ( Saharanpur ) दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने आतंक का पर्याय बन चुके काला जठेड़ी काे यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस पार सात का लाख का इनाम है और दिल्ली पुलिस काे लंबे समय से इसकी तलाश थी। काला सठेड़ी मकोका में भी निरुद्ध है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ( Delhi Police Special Team ) के डीसीपी मनीषी चंद्रा ने काला जठेड़ी के सहारनपुर से गिरफ्तार हाेने की बात कही है। अभी इस मामले में स्थानीय पुलिस अफसर काेई जानकारी नहीं दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस ही जल्द इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस करेगी। फिलहाल यही बताया जा रहा है कि सर्विलांस के जरिए दिल्ली पुलिस काे काला की लोकेशन मिली थी। गिरफ्तारी के दौरान इसने भागने की काेशिश भी की लेकिन स्पेशल सेल की टीम ने इसे पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे ऑपरेशन काे दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। काला जठेड़ी मूल रूप से सोनीपत राई के गांव जठेड़ी का रहने वाला है। इसके गांव के नाम पर ही इसका नाम भी काला जठेड़ी पड़ा। यह दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब राज्यों से वांटेड था और इन सभी राज्यों की पुलिस इसे तलाश कर रही थी।
2019 में रखा था जरायम की दुनिया में कदम
काला जठेड़ी ने सबसे पहली हत्या 2009 में एक लूट के दाैरान की थी। राेहतक में सांपला में इसने लूट और हत्या की वारदात काे अंजाम दिया था। यह इसका पहला अपराध था जिसके बाद इसने जरायम की दुनिया से अपने कदम पीछे नहीं हटाए। पहले इसने लॉरेंश बिश्वनोई के गैंग में खुद काे शामिल किया और फिर जल्द ही फिल्मी अंदाज में खुद का गैंग खड़ा कर लिया। बताया जाता है कि वर्तमान में दिल्ली एनसीआर में काला सठेड़ी से बड़ा काेई गैंग नहीं है। यही कारण है कि दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई काे बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: नाेएडा-गाजियाबाद में वीकेंड लॉकडाउन हटाने की तैयारी
Updated on:
31 Jul 2021 01:23 pm
Published on:
31 Jul 2021 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
