
kanvad
सहारनपुर।
कांवड़ यात्रा काे लेकर पुलिस प्रशासन की आेर से जारी किए गए सभी पास रद्द कर दिए गए हैं। मंगलवार सुबह से कांवड़ मार्ग पर काेई भी पास मान्य नहीं हाेगा। साेमवार देर देर रात एसएसपी उपेंद्र कुमार के निर्देशाें पर जारी इन आदेशाें की पुष्टी करते हुए एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि रात काे वह खुद सभी बैरियर चेक करेंगे आैर इसी दाैरान 45 किलाेमीटर के कांवड़ मार्ग पर लगे बैरियराें पर निर्देश बता दिए जाएंगे कि सभी तरह के पास रद्द कर दिए गए हैं। मंगलवार सुबह से काेई भी पास मान्य नहीं हाेगा।
इसलिए रद्द किए गए पास
जैसे-जैसे जल चढ़ाने का शुब मुर्हुत नजदीत आ रहा है वैसै-वैसे कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियाें की तादाद में वृद्धि हाे रही है। डाक कावड़ियाें की संख्या बढ़ गई है आैर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाैट रहे कावड़ियाें की भी अब संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एेसे में कांवड़ मार्ग पर प्राईवेट वाहनाें के दाैड़ने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी आशंका काें कम करने के लिए जारी सभी पास दाे दिन पहले ही रद्द कर दिए जाते हैं। गत वर्ष भी दाे दिन पहले ही सभी पास की मान्यता खत्म कर दी गई थी। इसी व्यवस्था काे देखते हुए इस बार भी मंगलवार रात से सभी पास की मान्यता खत्म करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
ये पास अभी भी रहेंगे मान्य
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए दाे तरह के पास जारी किए गए थे। इनमें से एक पास शहर के उन लाेगाें काे दिए गए थे जिनकी फैक्ट्री आदि कांवड़ मार्ग पर पड़ती हैं। इन सभी पास की मान्यता मंगलवार सुबह से खत्म मानी जाएगी। इनके अलावा कुछ पास कांवड़ शिविराें में व्यवस्था करने आैर राशन पानी पहुंचाने के साथ-साथ कांवड़ ड्यूटी में लगने वाले लाेगाें काे जारी किए गए थे। एेसे पास मान्य हाेंगे आैर इनकी मान्यता अभी रद्द नहीं की गई है।
एेसे भी समझिए काैन से पास हुए रद्द
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक काैन से पास रद्द हुए हैं आैर काैन से पास अभी भी मान्य रहेंगे इसकाें सीधे शब्दाें में इस तरह से समझा जा सकता है कि हरे रंग के पास अभी मान्य हैं जबकि सफेद रंग के सभी पास की मान्यता रद्द कर दी गई है।
Published on:
6 Aug 2018, 11:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.