
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक एसेा मामला सामने आया है, जिसे जानकर पुलिस ही नहीं बल्कि शहर के लोगों के भी होश उड़ गए। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को रात के वक्त पहले तो अपने घर बुलाया, उसके बाद उसकी हत्या कर उसके शव को फ्रीज में बंद कर दिया। बाद में शातिर प्रेमिका उस फ्रीज को एक कबाड़ी को बेचने के नाम पर घर से बाहर ले गई और लाश को ठिकाने लगा दिया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले आतीश को इसकी कथित प्रेमिका सीमा ने आधी रात को घर पर मिलने बुलाया और अपने भाई के साथ मिलकर इसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड को दुर्घटना का रूप देने की योजना बनाकर आतीश की लाश को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया, ताकि पुलिस को यह लगे कि ट्रेन दुर्घटना में इसकी मौत हुई है। एसपी सिटी के मुताबिक रेलवे ट्रैक के किनारे जिस तरह से आतीश की लाश पड़ी हुई थी, उससे यह आशंका प्रबल हो रही थी कि हत्या करके लाश को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह आशंका साफ हो गई और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में आया कि आतीश की गला घोंटकर हत्या की गई थी।
हत्या के बाद घर के फ्रीज में रख ली थी डैड बॉडी
आतिश हत्याकांड जितना सनसनीखेज है, इसका घटनाक्रम भी उतना ही नाटकीय है। पुलिस ने जब आतीश के हत्या की आरोपी सीमा को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की तो सीमा ने बताया कि रात में आतिश की हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने का जब कोई रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने घर में रखे 165 लीटर के फ्रिज में सारा सामान बाहर निकालकर आतीश की लाश को फ्रिज में रख दिया। अगले दिन भी जब वह लाश को ठिकाने नहीं लगा पाई तो उन्होंने फ्रिज को बेचने की नाटकीय योजना बनाई। सीमा ने पड़ोसियों को बताया कि बच्चों की फीस जमा नहीं हो पाई है और बच्चों की फीस जमा करने के लिए वह अपना फ्रिज बेच रही है। इस तरह सीमा के भाई मांगा ने एक फर्जी ग्राहक तैयार किया और घृणा लेकर वह फ्रिज को लेने के लिए पहुंच गया। एक रात और 1 दिन आतिश की बॉडी सीमा के घर के अंदर रखें फ्रिज में दफ़न रही और इसके बाद एक कथित कबाड़ी के ठेले पर रखकर इस फ्रिज को रेलवे ट्रैक तक लेकर पहुंचा। इस तरह रात के अंधेरे में इसने फ्रीज के अंदर से आतीश की बॉडी को निकालकर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया, ताकि देखने वालों को यह लगे की रेल दुर्घटना में आतिश की मौत हुई है।
इन्होंने दिया था सनसनी हत्याकांड को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, आतीश को उसकी कथित प्रेमिका सीमा ने अपने भाई मांगा के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा और इसके बाद दोनों ने शिवकुमार और भोला की मदद से इसकी लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने सीमा समेत लाश को ठिकाने लगाने में शामिल भोला पुत्र मुन्नीलाल निवासी जाटव नगर और शिव कुमार पुत्र सूरजमल निवासी मोहल्ला शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथ की सीमा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
दो बच्चों की मां है सीमा
आतिश के सीमा नाम कि जिस महिला से सम्बन्ध बताए जा रहे हैं, वह दो बच्चों की मां है। पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने यह बात समाने आई कि करीब 6 माह से सीमा अपने पति से अलग रह रही थी। इस दौरान सीमा और आतीश का मिलना जुलना था और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों काफी दिनों से एक दूसरे को जानते थे और रात के अंधेरे में अकसर आतीश सीमा से मिलने उसके घर आया करता था। आतीश का इस तरह से सीमा से मिलना सीमा के भाई और उसके परिजनों को अच्छा नहीं लगता था। कुतुबशेर पुलिस के मुताबिक 26 सितंबर की रात को भी आतीश सीमा से मिलने उसके घर गया था और यहां पर सीमा के भाई मांगा के साथ आतिश का विवाद हो गया था। मांगे का यह कहना था कि वह उसकी बहन से इस तरह न मिला करें। अगर उसको ऐसे मिलना है तो सीमा से शादी कर लें। बताया जाता है कि इस विवाद के कुछ देर बाद ही आतीश की हत्या कर दी गई। पुलिस अभी तक इस वारदात के मुख्य आरोपी मांगा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और इस वारदात के बाद से ही मांगा फरार है।
मृतक की मां ने पुलिस को दी हत्या की सूचना
कुतुबशेर थाना पुलिस के मुताबिक 26 सितंबर को मैदा मिल फाटक के पास इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली बसंती देवी ने थाने में आकर यह सूचना दी थी कि उसके बेटे आशीष की हत्या कर दी है और लाश को रेलवे ट्रेक के किनारे फेंक दिया गया है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
29 Sep 2017, 9:09 AM IST
Published on:
28 Sep 2017, 6:09 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश




