15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपिता के पुतले पर गोली चलाने पर भड़के देवबंदी उलेमा ने मोदी सरकार से की ये मांग, देखें वीडियो-

मौलाना कारी मुस्तफा ने कहा- हिन्दू महासभा पर बैन लगाए सरकार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Jan 2019, 4:14 PM IST

deoband

राष्ट्रपिता के पुतले पर गोली चलाने पर भड़के देवबंदी उलेमा ने मोदी सरकार से की ये मांग, देखें वीडियो-

देवबंद. हिन्दू महासभा द्वारा महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाना आैर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाकर उनके हत्यारे के लिए अमर रहे के नारे लगाने पर देवबंदी उलेमाओं ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एेसी संस्था पर बैन लगना चाहिए आैर इसके कार्यालय को तुरंत बंद कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अचानक पुलिसकर्मियों ने तोड़ दिया सब इंस्पेक्टर के घर का दरवाजा, अंदर का नजारा देख उड़ गए होश, देखें वीडियो-

देवबंद आलिम मौलाना कारी मुस्तफा ने कहा कि अलीगढ़ में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एक पुतला बनाकर उनके साथ जो घिनौनी हरकत की गर्इ है। उस पर गोलियां चलाते हुए मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाना निंदनीय है। महात्मा गांधी के कातिल के अमर रहे के नारे लगाना और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत करना गलत है। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा के लोग सबसे बड़े दहशतगर्द हैं, जो देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर गोली चला रहे हैं और गोडसे के नारे लगा रहे हैं कि वह अमर रहे। मैं सरकार से यह मांग करता हूं फौरी तौर पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे। साथ ही एेसे तमाम लोगों की निशानदेही करके इनको जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए। इन पर सख्त कार्रवाई करते हुए इनके तमाम कार्यालय बंद किए जाएं।

काॅलेज बना जंग का अखाड़ा, एक-दूसरे की जान लेने पर आमादा हुए दो छात्र गुट, देखें वीडियो-