देवबंद. सपा-बसपा और रालोद के मुखिया अखिलेश यादव, मायावती और अजीत सिंह के रविवार को एक साथ चुनाव प्रचार करने देवबंद पहुंचने के एक दिन बाद ही नोएडा सीट पर मायावती अकेली पड़ती दिख सकती है। बताया जाता है कि बसपा-सपा-रालोद गठबंधन की सोमवार को ग्रेटर नोएडा में होने वाली रैली में मायावती अकेले ही रैली संबोधित करती हुई दिख सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक इस सभा में अखिलेश यादव नहीं आएंगे। वहीं, रालोद मुखिया अजित सिंह के आने की भी संभावनाएं नहीं के बराबर हैं। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले पहली बार इन तीनों बड़े नेता के नोएडा की रैली में एक साथ आने का दावा बसपा ने किया था।