5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: मुस्लिमों ने कर दी इमरान मसूद के बहिष्कार की घोषणा, लगाया मुसलमानों को भी बांटने का आरोप

हाल ही में इमरान मसूद का ऑडियो हुआ था वायरल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 7 Jan 2019, 1:46 PM IST

imran masood

मुस्लिमों ने कर दी इमरान मसूद के बहिष्कार की घोषणा, लगाया मुसलमानों को भी बांटने का आरोप

सहारनपुर। हाल ही में इमरान मसूद का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने पूर्व सांसद मंसूर अली खान के बेटे साद अली खान के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। जिसके बाद अब पठान बिरादरी का इमरान समूद पक गुस्सा फूट पड़ा है। रविवार को पठान बिरादरी के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए इमरान मसूद का पुतला दहन करते हुए उनका बहिष्कार करने की घोषणा की। इस दौरान विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सिर्फ साद खान का नहीं बल्कि संपूर्ण पठान बिरादरी का अपमान है जिसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2019- क्या रद्द होगी इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा, साल्वर गैंग और नकल कराने में हैरान करने वाले नाम आए सामने

इसके साथ ही इमरान मसूद पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर हिंदू मुस्लिमों को बांटने का काम किया था और अब वह ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। राजनैतिक द्वेष के चलते वह मुसलमानों को भी बांटने का काम कर रहे है। उन्होंमे इमरान मसूद के विरोध में जल्द ही जिले भर की पठान बिरादरी को एक साथ लेकर महापंचायत का आयोजन करने का भी ऐलान किया।

ये भी पढ़ें: 2019 लोकसभा से पहले बसपा में बगावत, 36 पदाधिकारियों ने मायावती को सौंपा इस्तीफा, महागठबंधन को लग सकता है झटका

ये भी पढ़ें: 50 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल