
NAMAJI
सहारनपुर।
पाकिस्तान मुर्दाबाद, मुर्दाबाद, मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद। जाे हमसे टकराएगा मिट्टी मिल जाएगा। यह नारें शनिवार काे सहारनपुर की सड़काें पर गूंजे। माैका था ईद उल फितर का, ईद उल फितर की नमाज अदा करने के बाद यह नारे नमाजियाें ने लगाए। ईद की नमाज के दाैरान एक आेर मुस्लिमाें ने देश आैर दुनिया में शांति आैर अमन की दुआ की आैर दूसरी आेर सीज फायर का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान के खिलाफ जमकर अपने गुस्से का इजहार किया। ईद की नमाज के बाद इन नमाजियाें का गुस्सा पाकिस्तान पर फूट पड़ा। बीच सड़क इकट्ठा हुए मुस्लिम समाज के लाेगाें ने ना केवल पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बल्कि पाकिस्तान का पुतला भी फूंक डाला। इस दाैरान गुस्साए लाेगाें ने साफ कह दिया कि जाे हमसे यानि हिन्दुस्तानियाें से टकराएगा मिट्टी में मिल जाएगा।
इस बात काे लेकर है गुस्सा
ईद की नमाज के बाद जिन नमाजियाें ने पाकिस्तान का पुतला फूंका उनके अंदर सीज फायर के उल्लंघन काे लेकर गुस्सा था। दरअसल हिन्दुस्तान की आेर से पवित्र माह रमजान के दाैरान सीज फायर कर दिया गया था। यह घाेषणा की गई थी कि रमजान माह में हिन्दुस्तान की आेर से काेई फायर नहीं किया जाएगा लेकिन पाकिस्तान ने इस सीज फायर के समझाैते काे नहीं माना आैर सीज फायर का उल्लंघन कर दिया। पाकिस्तान की इसी हरकत से नाराज नमाजियाें ने आज यहां पकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पकिस्तान के पुतले काे आग के हवाले कर दिया।
बच्चाें ने भी लगाए नारे
पाकिस्तान के पुतले काे फूंकने से पहले सड़क पर इकट्ठा हुए नमाजियाें ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दाैरान खास बात यह देखने काे मिली कि छाेटे-छाेटे बच्चे भी पाकिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे। इन बच्चाें के मुंह से भी गुस्से में स्वर मुखर हाे रहे थे। बच्चे कह रहे थे कि सीमा पर गाेलाबारी-बंद कराे, बंद कराे, बंद कराें। इसके बाद बच्चे कहते थे पाकिस्तान मुर्दाबाद, मुर्दाबाद, मुर्दाबाद। करीब आधे घंटे तक यह नारेबाजी चलती रही। इस दाैरान यहां बड़ी संख्या में नमाजी इकट्ठा हाे गए। इन सभी ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार करते हुए पाकिस्तान के पुतले काे आग के हवाले कर दिया लेकिन पुतला जल जाने के बाद भी इन लाेगाें के चेहरे पर पाकिस्तान के खिलाफ साफ दिखाई देता रहा आैर पुतले की राख हाेने जाने तक ये नमाजी पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।
Published on:
16 Jun 2018, 11:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.