बुलंदशहर के औरंगाबाद में आसमान में काले रंग का एक गोला दिखाई दिया है। आसमान में दिखाई दिया यह गाेला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन चुका है। इसका बड़ा कारण यह है कि, औरंगाबाद क्षेत्र में ही कुछ दिन पहले बवंडर आया था, जिससे काफी नुकसान हुआ था। यह गोला देखकर लोगों में दहशत भी है और लोग डरे हुए भी हैं।