वहीं, ग्राम प्रधान शिवचरण ने बताया कि सविता के पति सुखबीर की करीब छह माह पूर्व टीबी के चलते मौत हो गई थी। दोनों बेटे विनित और बिट्टू हलवाई का कार्य करते हैं। जो रविवार की रात्रि किसी जन्मदिन के कार्यक्रम में गए हुए थे। सुबह वापस लौटने पर उन्हें मां का शव घर में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि सविता छोटे बेटे विनित की साथ रहती थी। जबकि बड़ा बेटा बिट्टू पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता है। शिवचरण के मुताबिक पता यह भी चला है कि विनित ने अपनी मां को 27 हजार रुपये रखने के लिए दिए थे, जो घर में नहीं मिले। वहीं, इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में जानकारी हो पाएगी। उनका कहना है कि घर से नगदी गायब होने की बाबत उन्हें मृतका के बेटों ने कोई जानकारी नहीं दी है।