28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर
Key to Success: जानिए दुनियाभर की महिलाओं के प्रेरणा बनी अन्तर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक की नजरों में क्या है सफलता की चाबी
Play video

Key to Success: जानिए दुनियाभर की महिलाओं के प्रेरणा बनी अन्तर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक की नजरों में क्या है सफलता की चाबी

सहारनपुर। जीवन में सफल हाेना है ताे आपकाे पॉजेटिव रहना हाेगा। खुद पर भराेसा हाे ताे सफलता जरूर मिलती है। अपने टैलेंट काे पहचानिए और अपने सफर पर चल दीजिए। यह कहना है, पैरा बैडमिंटन की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी पलक काेहली का। पलक बाएं हाथ से हैंडीकैप्ट हैं बावजूद इसके वह इंटरनेशल खिलाड़ी हैं। भारत का नाम राेशन करते हुए पलक काेहली दुनियाभर की महिलाओं के नजीर बन गई हैं। जानिए पलक की नजर में क्या है सफलता की चाबी key to success
Google source verification

जानिए कौन हैं पलक कोहली

जालंधर के इस्लामगंज की रहने वाली पलक कोहली अन्तर्राष्ट्रीय पैरा बैटमिंटन खिलाड़ी है। वर्तमान में वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर वूमेंस डबल में 6 नंबर की खिलाड़ी हैं। जन्म से पलक की एक कलाई नहीं है। बावजूद इसके उन्हाेंने कभी हार नहीं मानी। पलक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की अलग-अलग प्रतियाोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन स्वर्ण व एक कांस्य पदक हांसिल कर चुकी हैं। पलक के पिता महेश एक साधारण काराेबारी हैं। पलक स्विट्रजरलैंड में हुई पैरा बैडमिंटन वल्र्ड चैंपियनशिप में सेमीफाईनल तक खेली। चाईना में में हुई चैंपियनशिप में पांचवे स्थान पर रही। युगांडा में हुई प्रतियाेगिता में पलक ने स्वर्ण व रजत पदक जीता। जापान पैरा बैडमिंटन में भी उन्होंने Bronze मेडल जीता है। हाल ही में बालिका दिवस पर पलक काेहली सहारनपुर पहुंंची थी जहां उन्हाेंने युवाओं काे अपनी कहानी सुनाकर प्रेरित किया और सहारनपुर प्रशासन की ओर से पलक काे सम्मानित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश