ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर की तीनों प्राधिकरण की समीक्षा बैठक करने पहुंचे। नौवीं बार जिले में आए सीएम योगी के प्रोग्राम के दौरान शाहबेरी के फ्लैट बायर्स ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बायर्स ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करनी चाही, लेकिन सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें बैठक स्थल के बाहर ही रोक दिया गया। जिसके बाद बायर्स भड़क गए और उन्होंने अपने फ्लैटों को लेकर जमकर नारेबाजी की।