एसडीएम राकेश कुमार और सीओ अजय शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को नगर और देहात क्षेत्र में पुलिस फोर्स ने फ्लैगमार्च निकाला। इस दौरान प्रशासन ने चौक-चोराहों पर पीएसी बल भी तैनात किया हुआ था। हालांकि, नगर और देहात क्षेत्र में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ पर पुलिस की नजरें लगी थी। वहीं, खूफिया विभाग भी अपने संपर्क सूत्रों से क्षेत्र के भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं। प्रशासन ने देर शाम उस समय राहत की सांस ली, जब देवबंद क्षेत्र में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा कोई धरना प्रदर्शन नहीं किया गया। पुलिस-प्रशासन ने नगर समेत क्षेत्र के गांव बाहदरपुर, ठोकरपुर, इस्सरपुर और लबकरी में फ्लैगमार्च किया। इस दौरान कोतवाली का कार्यभार देख रहे यादराम यादव एवं इस्पेक्टर संजय सिंह भी मौजूद रहे।