
देवबंद. एटीएस द्वारा देवबंद में फर्जी पासपोर्ट बनाने का पर्दाफाश किए जाने के बाद हरकत में स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को एसएसपी के आदेश पर देवबंद के पासपोर्ट एजेंटों के यहां आधा दर्जन स्थानों पर छापामारी करते हुए एक पासपोर्ट एजेंट के यहां से कागजात बरामद किए हैं। पुलिस ने उक्त एजेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से देवबंद के सभी एजेंटों में हड़कंप मचा हुआ है।
शुक्रवार को एसएसपी बबलू कुमार के आदेश पर सीओ सिद्धार्थ सिंह और प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला किला स्थित कॉमन सर्विस सेंटर, शकील आॅनलाइन पासपोर्ट सेवा, जिया जनसूचना केंद्र, लीबा जनसूचना केंद्र समेत करीब आधा दर्जन पासपोर्ट बनाने वाले एजेंटों के यहां ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शकील आॅनलाइन पासपोर्ट सेवा केंद्र से कुछ कागजात बरामद किए हैं, जिनमें पुलिस वैरीफिकेश्न के लिए आया एक जांच पत्र बरामद किया। इसके बाद उक्त पासपोर्ट बनाने वाले एजेंट को अपने साथ कोतवाली लेकर आ गई। यहां सीओ द्वारा पासपोर्ट एजेंट शकील से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को हुई पासपोर्ट एजेंटों के यहां छापामारी से हड़कंप मचा रहा। पुलिस कार्रवाई को देख ज्यादातर पासपोर्ट एजेंट अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए पासपोर्ट एजेंट से पूछताछ जारी है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पासपोर्ट एजेंटों की गली में मचा हड़कंप
बता दें कि देवबंद में कोतवाली देवबंद के पास ही कई पासपोर्ट एजेंट बैठते हैं और इनमें से ही एक एजेंट ने पकड़े गए संदिग्ध का पासपोर्ट बनवाने में उनकी मदद की थी। अब पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए इन एजेंटों के यहां से कुछ रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में लिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है।
Published on:
06 Jan 2018 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
